फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Selection of district level Kho-Kho team for state level sports Maha Kumbh today

Sonipat News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिलास्तरीय खो-खो टीम का चयन आज

Thu, 24 Jul 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 24 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Selection of district level Kho-Kho team for state level sports Maha Kumbh today
सोनीपत। हरियाणा खेल विभाग की तरफ से पंचकूला में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिलास्तरीय खो-खो टीम का चयन वीरवार को किया जाएगा। ट्रायल राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवां मील में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी (पुरुष व महिला) में राज्य के विभिन्न जिलों के बीच आयोजित की जाएगी। सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली खो-खो टीम का गठन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति व दो फोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की में खींची गई), परिवार पहचान पत्र की प्रति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा चयन का मौका

खिलाड़ियों का चयन खेल प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता और अनुशासन के आधार पर किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed