{"_id":"6866d41d7d505fc2960e460e","slug":"seeing-the-filth-in-ghevars-warehouses-the-sellers-were-reprimanded-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138858-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घेवर के गोदामों में गंदगी देख विक्रेताओं को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घेवर के गोदामों में गंदगी देख विक्रेताओं को लगाई फटकार
Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के खरखौदा में घेवर के गोदाम की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
खरखौदा। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को शहर में घेवर के थोक विक्रेताओं की भट्ठियों और गोदामों की जांच की। इस दौरान चेताया कि अगर किसी ने भी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
कार्यकारी एसएमओ डाॅ. गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम वीरवार को शहर में घेवर के थोक विक्रेताओं के गोदामों व भट्ठियों के जांच के लिए निकली। ऐसे में एक-दो जगह पर तो सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा था, जबकि ज्यादातर जगहों पर गंदगी मिली।
डाॅ. गौरव अग्रवाल ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप यहां पर खाने का सामान बना रहे हैं। लोग आपके भरोसे पर इसे खाते हैं, लेकिन यहां की गंदगी को देखने से ऐसा नहीं लगता कि आप अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।
विज्ञापन
डाॅ. गौरव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सबसे पहले तो सामान की गुणवत्ता का ख्याल रखें। मिठाइयां बनाने के दौरान सफाई का ख्याल रखा जाए। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।