फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Section 144 imposed regarding HTET

Sonipat News: एचटेट को लेकर लगाई धारा 144

Thu, 30 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed regarding HTET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दो व तीन दिसंबर को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में कहा है कि कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, आग्नेय अस्त्र, विस्फोटक सामग्री के साथ तलवार, भाला, बरछा, चाकू व लाठी लेकर परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में नहीं चल सकता। साथ ही पांच या इससे अधिक व्यक्ति इकठ्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। क्षेत्र में सभी फोटोस्टेट मशीन की दुकानें और कोचिंग सेंटर सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक बंद रहेंगे। कोई भी उम्मीदवार, मोबाइल, कागज, या अन्य इलेक्ट्रोनिक व संचार यंत्र के साथ केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ये आदेश डयूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed