{"_id":"67ba2e3260e9c3667e0942cc","slug":"second-year-criminology-student-alleges-assault-and-ragging-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132689-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अपराध शास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र ने लगाया मारपीट व रैगिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अपराध शास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र ने लगाया मारपीट व रैगिंग का आरोप
Sun, 23 Feb 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित एक नामी विश्वविद्यालय में अपराध शास्त्र (क्रिमिनोलॉजी) द्वितीय वर्ष के छात्र ने मारपीट व रैगिंग करने के गंभीर आरोप लगाया है। छात्र ने पांच छात्रों को नामजद कराने के साथ ही पांच-सात अन्य छात्रों पर भी आरोप लगाया है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राठधना रोड सोनीपत स्थित एक नामी विवि के छात्र प्रवेश कुमार ने राई थाना की पुलिस चौकी को बताया कि वह अपराध शास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वह 20 फरवरी की रात को अपने दोस्त वासु के कमरे में गए थे। तभी विवि के छात्र विहान पालीवाल, पियूष जाखड़, कनिष्क सिहाग, प्रशांत शर्मा, अधीर आसिम व पांच-सात अन्य कमरे में आ गए। उन्होंने आते ही उनके साथ रैगिंग शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने सिर में स्टील की बोतल व बेल्ट से हमला कर दिया। विहान व पियूष ने लोहे के पंच से कमर व पेट पर कई वार किए। इससे कमर में कई निशान बन गए। प्रवेश ने बताया कि उनके गले में चेन थी। जिसे खींचकर गले को दबाया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। उन्होंने अपनी ऊंची पहुंच की धमकी दी। उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। साथ ही उनकी पिटाई की वीडियो बना ली और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। छात्र ने निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने छात्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच रही है।
राठधना रोड स्थित विवि के छात्र ने मारपीट व मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
- रविंद्र सिंह, प्रवक्ता सोनीपत पुलिस