{"_id":"6864356b2893bf0a7d0aabcd","slug":"second-installment-not-released-for-building-house-villagers-of-karewadi-expressed-anger-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138761-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर बनाने के लिए नहीं जारी हुई दूसरी किस्त, करेवड़ी के ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर बनाने के लिए नहीं जारी हुई दूसरी किस्त, करेवड़ी के ग्रामीणों ने जताया रोष
Wed, 02 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री आवास योजना
सोनीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने लिए दूसरी किस्त नहीं जारी होने पर गांव करेवड़ी के लोगों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में मंगलवार को गोहाना रोड स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत जल्द दूसरी किस्त जारी की जाए। इस दौरान उनको आश्वासन मिला कि एक सप्ताह में उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण संदीप, कर्मवीर ने बताया कि लोगों को योजना के तहत 3 महीने पहली किस्त जारी की गई थी। इसके बाद दूसरी किस्त नहीं जारी की गई, जिसकी वजह से उनके मकान अधर में लटके हुए हैं। बारिश के मौसम में मकान का कार्य बीच में रुकने से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई लोग बारिश के चलते घरों पर तिरपाल डालकर रहने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि बीपीएल परिवारों को जल्द दूसरी किस्त की राशि जारी की जाए।
वह दूसरी किस्त के लिए कई बार एडीसी कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।