{"_id":"6a11c29e9827dc599c03e3c4","slug":"second-accused-arrested-in-neerajs-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154432-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नीरज की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नीरज की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की एसयूएजी टीम की गिरफ्त में हत्या मामले में आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कोर्ट से बाहर निकले दूबलधन के नीरज उर्फ कातिया की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर की टीम ने एक और झज्जर के गांव दूबलधन निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। उस पर नीरज के भाई सत्यवान ने हत्या में शामिल होने का शक जताया था।
गांव दूबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया पर संगीन अपराधों की 15 प्राथमिकी दर्ज थी। वह 16 मई को पत्नी की ओर से दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में पेशी पर खरखौदा न्यायालय आया हुआ था। पेशी के बाद जैसे ही वह अदालत परिसर से बाहर निकला तो लघु सचिवालय गेट के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
नीरज के भाई सत्यवान की शिकायत पर थाना खरखौदा पुलिस ने गांव के तीन युवकों अमन, साहिल व आर्यन सहित नीरज की पत्नी और उसके भाई व दो अन्य अमित व विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में जांच का जिम्मा सोनीपत की स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर को सौंपा गया था। सोमवार को आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। अब टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का शक है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।