फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second accused arrested in case of youth's death due to drug use.

Sonipat News: नशे से युवक की मौत मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in case of youth's death due to drug use.
फोटो :: सोनीपत के गोहाना में युवक को नशीला पदार्थ देने पर उसकी मौत होने के बाद गैर इरादतन हत्या
गोहाना। नशीला पदार्थ लेने से युवक की मौत के मामले में शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आर्य नगर निवासी अशोक उर्फ दुगी है। अदालत में पेश करने के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया गया। उससे नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को 11 जून को एक युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके दोस्त कुलदीप को कुछ लोग लगातार नशीले पदार्थ उपलब्ध करा रहे थे। परिजनों के कई बार विरोध और मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि इंजेक्शन के जरिए नशीले पदार्थ लेने के कारण 24 मई को कुलदीप की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि आर्य नगर निवासी सोनू अपने साथियों के साथ मृतक को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराता था। पुलिस इस मामले में पहले ही सोनू को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब मामले में दूसरे आरोपी अशोक उर्फ दुगी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, पूरे नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।



नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed