फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second accused arrested for theft in depot

Sonipat News: डिपो में चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for theft in depot
गोहाना। थाना शहर पुलिस ने राशन डिपो से सरसों तेल और चीनी चोरी के मामले में जींद जिले के सफीदों स्थित सिंगल्पुरा कॉलोनी के रहने वाले दीपक उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 30 लीटर सरसों तेल और 20 किलो चीनी बरामद की है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अभियोग 3 फरवरी को गोहाना निवासी सुशील की शिकायत पर दर्ज किया गया था। सुशील ने पुलिस को बताया था कि गोहाना-बरोदा रोड पर वार्ड-1 में उनका राशन डिपो है। 2 फरवरी की रात करीब 2 बजे दुकान से 26 पेटी (2 लीटर वाली), 5 पेटी (1 लीटर वाली) सरसों तेल, 5 कट्टे चीनी और लगभग 3-4 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर गोहाना शहर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले आरोपी आनंद उर्फ नंदू निवासी सफीदों, जिला जींद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed