Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second accomplice in property dealer Bijender murder case arrested

Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र हत्याकांड का दूसरा मददगार गिरफ्तार हमलावरों को किराये की गाड़ी के लिए उपलब्ध कराई थी फर्जी नंबर प्लेट

Tue, 17 Nov 2026 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Second accomplice in property dealer Bijender murder case arrested
- गांव बरोदा के सोमबीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले गाड़ी देने वाला अमन हो चुका है गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रोहतक रोड पर प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र उर्फ नन्हा की गोली मारकर हत्या के मामले में शहर थाना पुलिस ने दूसरे मददगार को गिरफ्तार किया है। गांव बरोदा निवासी सोमबीर ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी के लिए फर्जी नंबर प्लेट उपलब्ध करवाई थी। इससे पहले पुलिस हमलावरों को गाड़ी मुहैया कराने के आरोपी अमन को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमबीर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 13 नवंबर की शाम सवा छह बजे रोहतक रोड पर आदर्श नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र उर्फ नन्हा के कार्यालय के बाहर हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था। उनका गांव बरोदा निवासी रामपाल के साथ पहले विवाद हो चुका था। इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का शक जताया गया था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रामपाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

---------
गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए लगाई जाली नंबर प्लेट
पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। यह नंबर प्लेट गांव बरोदा निवासी सोमबीर ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस इससे पहले जींद की सुंदर नगर कॉलोनी निवासी अमन को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि उसने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले हमलावरों को वारदात में इस्तेमाल करने के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मुख्य आरोपी और दोनों शूटरों की तलाश में दबिश
थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद व पुलिस की अन्य टीम मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक हमलावरों को गाड़ी और फर्जी नंबर प्लेट उपलब्ध कराने वाले दो मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी रामपाल और वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed