फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sealing and demolition action will be taken from today on 90 buildings constructed without getting maps passed.

Sonipat News: बिना नक्शे पास कराए बनाए 90 भवनों की आज से होगी सीलिंग और गिराने की कार्रवाई

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sealing and demolition action will be taken from today on 90 buildings constructed without getting maps passed.
फोटो 01: साेनीपत में रेलवे रोड ​स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। बिना नक्शा पास करवाए भवन निर्माण करने वालों पर नगर निगम की ओर से शिकंजा कसने की तैयारी है। सोमवार से सीलिंग और भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त ने उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियम के अनुसार नगर निगम सीमा में किसी भी तरह के भवन का निर्माण करने पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने के साथ नक्शा पास करवाना जरूरी है। कुछ समय में ही शहर में रातोंरात अवैध इमारतें बनकर तैयार हो गईं, तो कुछ में निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी रहा।
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए और अन्य नियमों का पालन किए बिना बन रही इमारतें सुरक्षा के मानक भी पूरा नहीं करती हैं। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बार-बार नोटिस के बावजूद भी नक्शा पास न कराने वाले भवन निर्माण करने वालों पर निगम शिकंजा कसने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने 90 ऐसे भवन चिह्नित किए हैं, जिनका निर्माण शहरी स्थानीय निकाय के नियमों के खिलाफ किया गया है। ऐसे में यह इमारतें चाहे आवासीय भवन हों या कॉमर्शियल खतरे का सबब बन रहे हैं। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
दो महीने में 80 लोगों ने नक्शा पास करवाया
नगर निगम ने इस मामले में दो माह पहले 170 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए थे। उसके बाद 80 लोगों ने नक्शा पास करवया था। अब 90 लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। सोमवार से नगर निगम की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। कई स्थानों पर भवनों पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।

अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। कोई भी निर्माण करने से पूर्व उसका नक्शा पास करवाए। निर्माण कार्य संबंधित जरूरी दस्तावेज पूरे करें। अब नगर निगम की ओर से सील किया जाएगा। इसके लिए हर सोमवार व वीरवार को अभियान चलाया जाएगा। भवन पर लगाई जानी वाली सील तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। -मंजीत दहिया, सहायक अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed