फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seal removed from Atlas Factory after depositing outstanding house tax

Sonipat News: बकाया गृहकर जमा कराने पर एटलस फैक्टरी से हटाई सील

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seal removed from Atlas Factory after depositing outstanding house tax
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित एटलस फैक्टरी संचालक की ओर से 55 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा कराया है। नगरनिगम की ओर से वीरवार को फैक्टरी के गेटों पर लगाई गई सील हटा दी गई है। एटलस फैक्टरी पर 1.17 करोड़ रुपये गृहकर बकाया था। फैक्टरी संचालक की ओर से गृहकर की एकमुश्त राशि जमा कराने के चलते 100 फीसदी ब्याज माफ कर दिया।
विज्ञापन

करीब 25 एकड़ में फैली एटलस फैक्टरी वर्ष 2017 से बंद है। गृहकर जमा न कराने पर फैक्टरी को 6 मई को सील किया था। फैक्टरी पर 1.17 कराेड़ रुपये गृहकर बकाया था। सबसे पहले बकाया गृह कर जमा न कराने पर 18 फरवरी, 2021 को एटलस फैक्टरी को नगर निगम ने पहली बार सील कर दिया था। अब फैक्टरी संचालक की ओर से गृहकर के रूप में 55 लाख रुपये जमा कराए गए। बकाया राशि होने के बाद निगमायुक्त से अनुमति लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने फैक्टरी से सील हटा दी। उन्होंने डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों से अपील करते हुए कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से एकमुश्त राशि जमा कराने पर 100 फीसदी ब्याज माफ किया जा रहा है। चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 15 फीसदी छूट दी जा रही है। यह छूट 31 दिसंबर तक रहेगी। इसके बाद 18 फीसदी ब्याज के साथ गृहकर वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed