फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SDM visited the booths, ordered action against absent BLO

Sonipat News: एसडीएम ने बूथों का किया दौरा, अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Sun, 11 Aug 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
SDM visited the booths, ordered action against absent BLO
गोहाना। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम एवं गोहाना व बरोदा के निर्वाचन अधिकारी विवेक आर्य ने शनिवार को गांव मदीना, आहुलाना, भैंसवान खुर्द, ठसका व माहरा में पहुंचकर बूथों का दौरा किया। इस दौरान कई बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित नहीं मिले। एसडीएम ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक आर्य ने वोट बनवाने, मृत्यु हो जाने पर वोट को कटवाने, मतदाता अपने वोट को शहर में शिफ्ट करवाने व दूसरे स्थान पर वोट शिफ्ट हो जाने पर बदलवाने के कार्यों का निरीक्षण किया। बूथों पर बिजली, पानी की व्यवस्था और दिव्यांगों के लिए बने रैंप की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त तक सभी दावे व आपत्तियां का निपटारा किया जाएगा। 27 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका वोट अभी तक नहीं बनी है वे अपना वोट अवश्य बना लें। विवाह के बाद वोट को संबंधित स्थान पर स्थानांतरित कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed