{"_id":"6330acf3f2831b12be594ee8","slug":"sdm-inspected-the-waterlogged-area-gave-instructions-for-drainage-sonipat-news-rtk6590873191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने जलभराव वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण, पानी निकासी के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने जलभराव वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण, पानी निकासी के दिए निर्देश
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांव आहुलाना के खेतों में बारिश का पानी भरने के बाद निरीक्षण करते एसडीएम आशीष वशिष्ठ। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने रविवार को चार गांवों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने ड्रेनों का निरीक्षण करके खेतों से पानी की जल्द निकासी कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और जहां निकासी में बाधा आए उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम रविवार को गांव आहुलाना, भंडेरी, कथूरा और मदीना पहुंचे और इन गांवों से गुजर रही ड्रेनों की सफाई का जायजा लिया। इसके साथ वे खेतों में भी गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों में पानी का स्तर कम होते ही खेतों से बारिश के पानी की निकासी करवाई जाए। फसलों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए रखें और पानी की निकासी का तुरंत प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। पानी निकासी के प्रबंध किए गए हैं। अगर आवश्यकता हुई तो अतिरिक्त पंप सेट लगाए जाएंगे। उनके साथ नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार और सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता अक्षय कुमार मौजूद रहे। उधर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनीत साहनी ने भी ड्रेन आठ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।