{"_id":"651c648a3abb786835044794","slug":"sdm-could-not-do-any-registry-dro-did-seven-sonipat-news-c-197-1-snp1002-7100-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसडीएम नहीं कर सके कोई रजिस्ट्री, डीआरओ ने सात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसडीएम नहीं कर सके कोई रजिस्ट्री, डीआरओ ने सात की
Wed, 04 Oct 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत के एसडीएम कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे नागरिक। स्रोत : जागरूक पाठक
सोनीपत : प्रदेश सरकार की तरफ से डीआरओ व एसडीएम को संपत्तियों की रजिस्ट्रियां करने की शक्ति देने के बाद उनकी लॉगिन आईडी भी बना दी थी। हालांकि पहले दिन ही लॉगिन में तकनीकी खराबी के चलते उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) रजिस्ट्री नहीं कर सके। हालांकि जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) ने सात रजिस्ट्रियां की है।
तहसीलों में रजिस्ट्रियों के लिए लगने वाली भीड़ को कम करने व रजिस्ट्री बढ़ाने के लिए सरकार ने डीआरओ और एसडीएम को रजिस्ट्री करने की शक्ति दी थी। इसके लिए पिछले शुक्रवार को ही एसडीएम, डीआरओ और उनके क्लर्कों के यूजर लॉगिन व पासवर्ड बनाकर उन्हें जानकारी दे दी थी। मंगलवार सुबह से ही रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ लग गई थी। डीआरओ हरिओम अत्री ने शाम तक सात रजिस्ट्रियां की। वहीं सोनीपत के एसडीएम अमित कुमार, गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ, खरखौदा की एसडीएम डॉ. अनमोल व गन्नौर के एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने कोई रजिस्ट्री नहीं की। एसडीएम अमित कुमार के पास मंगलवार को 60 टोकन पहुंचे। टोकन की जो सूची उनके पास थी वह लोग रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे। उनके पास जो लोग आए उनका नाम टोकन सूची में नहीं था। उनके मोबाइल पर संदेश गया था। बताया गया है कि तकनीकी खराबी से ऐसा हुआ। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे थे, उनके दस्तावेज पूरे नहीं थे। टोकन सूची को लेकर भी परेशानी बनी है, इसे ठीक कराया गया है।