फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scuffle with police team reached home of molestation accused

युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम से की हाथापाई

Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police team reached home of molestation accused
गन्नौर। गन्नौर जीटी रोड चौकी क्षेत्र के गांव युवती से छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ के लिए आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम से आरोपी व उसके परिजनों ने अभद्रता की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई कर उनकी वर्दी फाड़ने का आरोप है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाने में युवती के बयान पर छेड़खानी करने और एचसी के बयान पर पुलिस के साथ बदसलूकी, हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जीटी रोड चौकी क्षेत्र के गांव की युवती ने गांव के व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोपी शराब के नशे में उनके घर घुस आया और अर्द्धनग्न होकर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की। इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर पर दी गई। इसके बाद जीटी रोड चौकी से एचसी सुभाष टीम के साथ जांच करने आरोपी के घर गए थे। आरोप है कि आरोपी, उसकी पत्नी, पुत्र व पुत्रवधू ने पुलिस टीम से बदसलूकी की। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिजनों ने उनके साथ हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि मुख्य आरोपी के बेटे ने अपनी मां से कहा कि अपने कपड़े फाड़ ले और पुलिस पर झूठा आरोप लगा देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed