फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scorpio hits Eeco, woman dies, husband injured

Sonipat News: स्कॉर्पियों ने ईको को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

Sun, 30 Jun 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Scorpio hits Eeco, woman dies, husband injured
सोनीपत। शहर के रोहतक रोड स्थित टाटा शाेरूम के पास डिवाइडर पार करते हुए स्कॉर्पियो ने इको वैन को टक्कर मार दी। हादसे में इको सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव हसनगढ़़ निवासी रामनिवास ने बताया कि वह 29 जून को अपनी इको वैन में सोनीपत से गांव हसनगढ़ जा रहे थे। वैन में उसके साथ उसकी पत्नी सुमित्रा (49) भी बैठी थी। वह जब आईटीआई चौक से कालूपुर चुंगी सोनीपत की तरफ टाटा शोरूम के सामने पहुंचे तो सड़क के दूसरी तरफ से एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार आई और डिवाइडर पार करते हुए इको में सामने से टक्कर मार दी और पलट गई। हादसे में वह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोग स्कॉर्पियो को सीधी कर उसके नीचे से बाइक को निकाल रहे थे। स्कॉर्पियो में तीन-चार लड़के बैठे थे। अस्पताल में पत्नी सुमित्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed