फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooty rider dies of Delhi policeman in vehicle collision

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दिल्ली के पुलिसकर्मी की मौत

Mon, 20 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies of Delhi policeman in vehicle collision
प्रदीप कुमार। फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के बहालगढ़ रोड स्थित काली माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दिल्ली के पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव आहुलाना निवासी जयभगवान सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। उनका एक मकान मेपस्को सिटी सोनीपत में भी है। उनका बड़ा बेटा प्रदीप कुमार दिल्ली पुलिस में कार्यरत था। वह शनिवार देर रात ड्यूटी कर मेपस्को सिटी स्थित घर आ रहा था। वह स्कूटी पर सवार था। जब वह काली माता मंदिर के पास पहुंचा तो इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसी समय वह भी अपने समधी चंद्रफूल सिंह की कार से दिल्ली से लौट रहा था। उनके सामने ही प्रदीप दुर्घटना में घायल हो गया। वह उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने रविवार को प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed