फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schools will be bright from today, timings will be from 10 am to 4 pm

Sonipat News: स्कूलों में आज से लाैटेगी रौनक, सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा समय

Mon, 15 Jan 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Schools will be bright from today, timings will be from 10 am to 4 pm
सोनीपत। प्रदेश के स्कूलों में चल रहे शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से स्कूलों में रौनक लौटेगी। हालांकि कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के शीतकालीन अवकाश पांच दिन बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दिया है। वहीं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सर्दी को देखते हुए चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचेंगे। सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मंगलवार से स्कूल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए थे। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके भी ठिठुर रहे हैं। शीतलहर चलने से कई दिनों से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों के शीतकालीन अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिए गए हैं। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए विभाग ने शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्णय जिला प्रशासन पर छोड़ दिया था। उपायुक्त ने चौथी व पांचवीं कक्षा के अवकाश भी 20 जनवरी तक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक कक्षाओं के शीतकालीन अवकाश की अवधि 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। 21 जनवरी को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। ऐसे में प्राथमिक स्कूलों में कक्षाएं 22 जनवरी से ही लगेंगी। इसके साथ ही स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। 22 जनवरी से स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
छुट्टियां बढ़ीं तो प्रभावित होगी पढ़ाई
10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की हुई है। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में अगर छुट्टियां बढ़ीं तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। जिसका असर बोर्ड परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों पर पड़ेगा।

वर्जन
एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद अब मंगलवार से स्कूल खुलेंगे। सर्दी को देखते स्कूलों का समय बढ़ाकर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया गया है।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed