{"_id":"666a34681717406df807c5b4","slug":"schedule-of-under-17-national-wrestling-competition-released-sonipat-news-c-197-1-snp1007-119566-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी
Thu, 13 Jun 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आयोजित कराई जाएगी।
इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में देश भर से पहलवान अपनी कुश्ती के दांव पेच दिखाएंगे। 4 जुलाई तक प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का अंतिम प्रवेश होगा व फ्री स्टाइल वर्ग के भार वर्गों का सत्यापन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन फ्री स्टाइल वर्ग के वजन के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। वहीं पहले दिन ही फ्री स्टाइल वर्ग का फाइनल मुकाबला करा दिया जाएगा। दूसरे दिन महिला वर्ग के सभी भार वर्गों के मुकाबले होंगे। वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे।