फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scavenger killed in truck collision near Pipli

Sonipat News: पीपली के पास ट्रक की टक्कर से सफाईकर्मी की मौत

Thu, 19 Mar 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Scavenger killed in truck collision near Pipli
सिविल अस्प्ताल में ईश्वर का शव लेने आए परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव पीपली स्थित टाटा शोरूम के पास ट्रक और मोपेड की टक्कर में खरखौदा के थाना खुर्द के रहने वाले 53 वर्षीय ईश्वर की मौत हो गई। वे मारुति सुजुकी में सफाई कर्मचारी थे। हादसा उस समय हुआ जब वह वीरवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर जा रहे थे।
थाना खुर्द निवासी ईश्वर गांव खरखौदा आईएमटी स्थित मारुति सुजुकी कंपनी में काम करने के लिए अपनी मोपेड से जा रहे थे। जब वह पीपली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें सोनीपत के सिविल अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहे है कि ईश्वर घर के इकलौते कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed