फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scary dengue, 26 new patients found in the district

डरावना हुआ डेंगू, जिले में 26 नए मरीज मिले

Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Scary dengue, 26 new patients found in the district
जिला नागरिक अस्पताल में रक्त जांच कराने के लिए लैब के बाहर लंबी लाइन में खड़े मरीज। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल में रक्त जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। रोजाना बुखार से पीड़ित 800 मरीजों की रक्त जांच हो रही है। रक्त जांच के लिए सैंपल एकत्रित करने के लिए लैब में दो खिड़कियां खोल रखी हैं। उसके बाद भी मरीजों को लंबी लाइनों में कई घंटों तक खड़ा रहना पड़ रहा है। सोमवार को 26 नए मरीज मिलने के साथ ही आंकड़ा 163 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

पहले जिले में डेंगू के एक-दो मरीज हर रोज सामने आ रहे थे, लेकिन अब यह संख्या 20 से ज्यादा पहुंच गई है। यह मरीज जिला नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां स्थित डेंगू लैब में हुई जांच में सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां से डेंगू के मरीज सामने नहीं आ रहे हों। जिस रफ्तार से जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, उसे देख स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। जिला अस्पताल में रोजाना बुखार के 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए कई घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है। उसके बाद लैब में रक्त जांच कराने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। जिसके कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को डेंगू के 26 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को 30 मरीज और वीरवार को 20 व शुक्रवार को 19 मरीजों व शनिवार को 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में टीमें बनाकर लार्वा जांच के लिए सर्वे भी शुरू करा रखा है। अधिकतर घरों में रखी टंकी, कूलरों व खाली पड़े बर्तनों में भरे पानी में लार्वा मिल रहा है। उन जगह पर विभाग की ओर से एंटी लार्वा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी तरह गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार पहुंच रही हैं और लोगों की ब्लड सैंपल ले रही हैं।

वर्जन
सोमवार को डेंगू के 26 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 163 तक पहुंच गया है। सभी लोग अपने घरों में बर्तनों व टायरों में बारिश का पानी एकत्रित न होने दें। बुखार होने पर पैरासिटामोल की गोली जरूर लें। इसके बाद चिकित्सक से जरूर परामर्श लें। साथ ही लैब में रक्त जांच भी कराएं।
- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed