फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scams from earth to hell happened during Congress rule: Naib Saini

कांग्रेस के शासनकाल में धरती से पाताल तक हुए घोटाले : नायब सैनी

Sat, 04 May 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Scams from earth to hell happened during Congress rule: Naib Saini
सोनीपत के खरखौदा में आयोजित विजय संकल्प रैली में बड़ी माला पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वाग
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में धरती से लेकर पाताल तक घोटाले हुए हैं। कांग्रेस को जब लगा कि उनकी दाल नहीं गल सकेगी तो अब झूठा प्रचार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतने विकास कार्य करा दिए हैं कि कांग्रेसी परेशान हैं। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही नीयत है।
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी शनिवार शाम को खरखौदा में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है। 10 साल में भारत मजबूती से विश्व पटल पर उभरकर सामने आया है। नरेंद्र मोदी ने देश में इतने काम कर दिए है कि कांग्रेस को लगा कि अब उनका समय नहीं आएगा। ऐसे में वह झूठ बोल रहे हैं। इंडिया गठबंधन में नेतृत्व का तो पता ही नहीं है। राहुल गांधी वायनाड को छोड़कर अब रायबरेली भाग गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस राज में ग से गणेश नहीं, गधा पढ़ाया गया : धनखड़

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लेकर कांग्रेस तक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पढ़ाई तक ठीक से नहीं करवाई गई। ग से गणेश नहीं ग से गधा पढ़ाया गया। शहीदों का मान-सम्मान हाशिये पर रखा गया, जबकि आज के समय में एयरपोर्ट के नाम तक शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर तीन तलाक हटाने तक की ऐसी उपलब्धियां हैं, जिनसे देश गौरवान्वित महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed