फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scam in Municipal Corporation: In the name of investigation, no concrete action was taken

नगर निगम में घोटाला : जांच के नाम पर खानापूर्ति, नहीं हुई ठोस कार्रवाई

Sat, 12 Feb 2022 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Scam in Municipal Corporation: In the name of investigation, no concrete action was taken
नगर निगम में टेंडर व कूड़ा उठान में हुए घोटाले से बेशक दो साल पहले ही पर्दा उठ गया था, लेकिन अधिकारियों ने ‘खेल’ कर उसे दबा दिया था। सर्विस चार्ज घोटाले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का रास्ता खुला है। दो साल पहले इस मामले में महज दिखावे की जांच हुई। जांच करने की बात कहकर ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी गई। सफाई शाखा के अधिकारियों व कई कर्मचारियों ने हर बार जांच को सही दिशा में नहीं जाने दिया। इतना ही नहीं पूजा कंसलटेंसी कंपनी पर गड़बड़ी के आरोप सोनीपत में ही नहीं पानीपत व रोहतक में भी लग चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

नगर निगम ने वर्ष 2019 में पूजा कंसलटेंसी कंपनी को शहर के सेक्टरों की सफाई का ठेका दिया था। ठेके में दो फीसदी सर्विस चार्ज की शर्त रखी गई। अब आरोप है कि करीब पांच महीने पहले कागजों में गड़बड़ी कर इसे 15 फीसदी कर दिया गया। इसके बाद नगर की सफाई ब्रांच, अकाउंट ब्रांच और उच्च अधिकारी इस ओर से आंख बंद कर एजेंसी को भुगतान करते रहे। मामला उठने के बाद जांच के नाम पर इसमें खानापूर्ति कर दी गई। यहां तक कि टेंडर साइट तक को हैक करने के आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए हैं। अब सीएम तक मामले की शिकायत जाने के बाद जांच कर मुकदमा दर्ज करने क आदेश हुए थे। इस पर पुलिस ने कंपनी संचालक, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी, सफाई शाखा सोनीपत पर मुकदमा दर्ज किया था। अब मामले में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। पुलिस मामले में सुबूत जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन

पूजा कंसलटेंसी कंपनी पर सोनीपत के साथ ही पानीपत व रोहतक में भी गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। मुकदमा दर्ज करवाने वाले का आरोप है कि पानीपत के तत्कालीन मेयर ने तो कूड़े की ट्रॉली में ईंट-पत्थर भरे हुए पकड़े थे, जोकि वजन ज्यादा दिखाने के लिए भरे जाने का आरोप था। लेकिन इस मामले के बाद भी कोई कार्रवाई एजेंसी पर नहीं की गई थी। इसके अलावा रोहतक में भी एजेंसी के काम में कई बार गड़बड़ियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में गहनता से जांच की जाएगी। इसे लेकर सभी सुबूत बारीकी से जुटाए जाएंगे। नगर निगम से संबंधित रिकॉर्ड लिया जाएगा। मामले में जिसके खिलाफ भी सुबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed