फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SC-ST Act case registered against four including police officer in Sonipat

Sonipat News: सोनीपत में पुलिस अधिकारी समेत चार पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज

Mon, 13 May 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
SC-ST Act case registered against four including police officer in Sonipat
सोनीपत। अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपती के झगड़े के मामले में पुलिस ने पति के बयान पर पुलिस अधिकारी, दो अधिवक्ता समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने कहा है कि वह अधिवक्ता है। उसने कुछ माह पहले हनीट्रैप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले में दो अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ साजिश रच एसीपी स्तर के अधिकारी संग मिलकर उसे फंसाने की कोशिश की। उसने अंतरजातीय विवाह किया है। आरोपियों ने उसे फंसाने के लिए पत्नी को उकसाया और उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस तक दर्ज करवा दिया। इस मामले में उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका दायर होने के बाद जांच हुई। जांच में निकलकर आया कि फरवरी में उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद थाने में राजीनामा भी हो गया, लेकिन इसके बावजूद कपड़े उतारकर उसे लॉकअप में रखा गया। जातिसूचक शब्द कहे गए। पत्नी को उकसाकर मार्च में उसके खिलाफ सदर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। अब इस मामले में पुलिस अधिकारी समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed