फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Savitri won the speech competition and Swami Dayanand Saraswati House won the quiz competition.

Sonipat News: भाषण स्पर्धा में सावित्री और प्रश्नोत्तरी में स्वामी दयानंद सरस्वती सदन विजयी

Thu, 19 Feb 2026 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Feb 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Savitri won the speech competition and Swami Dayanand Saraswati House won the quiz competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। आर्य संस्था के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठ मंडी में वीरवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाशय रूपचंद आर्य सदन, स्वामी दयानंद सरस्वती सदन और सूरत सिंह आर्य सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने से एक सभ्य समाज की संरचना की जा सकती है। उन्होंने वेद, मनु स्मृति जैसे ग्रंथों के आधार पर हमें मनुष्य बनने व गुण, कर्म और स्वभाव से उत्तम होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में उस महापुरुष का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है जिन्होंने सत्यार्थ प्रकाश की रचना करके हम सभी को अपने कर्तव्य का बोध कराया। भाषण प्रतियोगिता में महाशय रूपचंद आर्य सदन की छात्रा सावित्री व वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सूरत सिंह आर्य सदन की छात्रा खुशी और वंशिका द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद सरस्वती सदन के छात्र अरविंद, घनश्याम, कीर्ति, मुस्कान, सिमरन व अंचला ने पहला स्थान, महाशय रूपचंद आर्य सदन के वैभव, सावित्री, वंशिका, दृष्टि, आरजू व साक्षी ने दूसरा स्थान और सूरत सिंह आर्य सदन के छात्र आयुष, खुशी, विक्की, वंशिका, खुशी व निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में सतेंद्र सरोहा, तस्वीर नरवाल व सोनिया बेनीवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता छात्रों को प्राचार्य नरेंद्र सिंह, चांदकौर, बबीता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed