फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Satkumbha festival organized in Khedi Gujjar,

Sonipat News: खेड़ी गुज्जर में सतकुंभा उत्सव का आयोजन

Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Satkumbha festival organized in Khedi Gujjar,
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में सतकुंभा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज ने कहा कि सतकुंभा तीर्थ पर अनुष्ठान का फल बहुत महत्वपूर्ण है। यह तीर्थ स्थल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सवों का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सतकुम्भा तीर्थ में श्रीराम कथा, श्रीमद् भागवत महायज्ञ को कराने का पुण्य प्राप्त होता है। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सतकुम्भा की भूमि श्रेष्ठ है। बुधवार के मुख्य यजमान राजेश पहलवान पुरखासिया ने अनंत भंडारे की सेवा दी। आचार्य कथा व्यास पवन चतुर्वेदी ने राम कथा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया। नगरपालिका गन्नौर के चेयरमैन अरुण त्यागी ने भी शिव स्तोत्र महायज्ञ में आहुति डाली। स्वामी सत्यवान महाराज एवं सूरज शास्त्री ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed