फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarva Karamchari Sangh demonstrated regarding pending demands

Sonipat News: सर्व कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karamchari Sangh demonstrated regarding pending demands
सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर लंबित मांगों को लेकर धरना देकर रोष
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लंबित मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की, कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने की। उन्होंने प्रदेश का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करने, अन्य मांगों को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव को लागू करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। देशराज नैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी है। देश व प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रत्येक 10 वर्ष के बाद वेतन आयोग का गठन किया जाता है, जबकि हरियाणा की परिस्थितियां अलग हैं। विभिन्न विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए उन्हें कच्चे रखने का पक्का प्रबंध कर दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है। सरकार विभागों का निजीकरण करने पर तुली है। उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, ठेकेदारी प्रथा, निजीकरण व कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाई जाए। ऐसा प्रदेश का अलग से वेतन आयोग गठित करके ही संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed