फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch will stop stubble burning, agriculture department issued letter asking for cooperation

Sonipat News: सरपंच रोकेंगे पराली जलाना, कृषि विभाग ने पत्र जारी कर मांगा सहयोग

Sat, 09 Sep 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch will stop stubble burning, agriculture department issued letter asking for cooperation
सोनीपत। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने अभी से पहल शुरू कर दी है। अक्तूबर-नवंबर में फसल अवशेष जलने के मामले को रोकने के लिए अब पंचायतों का सहयोग मांगा है। विभाग ने सभी सरपंचों को पत्र जारी कर फसल अवशेष जलाने की किसी भी तरह की घटना न होने देने का आह्वान किया है। इसके लिए गांव में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को भी इसे लेकर जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। कृषि विभाग ने गांव स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन


धान की फसल अब पकने की तरफ अग्रसर है। इसके साथ ही ज्वार, बाजरा व अन्य फसलों की कटाई शुरू हो गई है। धान काटने के बाद पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में कृषि विभाग ने पंचायतों से सहयोग मांगा है। सरपंचों का आह्वान किया है कि वह अपने गांव में जागरूकता शिविर आयोजित करवाए और किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि जन सहयोग के बिना इसे रोकना संभव नहीं है।
विज्ञापन




कृषि विभाग ने कर्मियों की लगाई ड्यूटी

कृषि विभाग ने गांवों में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। विभाग के कर्मी दो चरण में गांवों में जागरूकता शिविर लगाएंगे। पहले चरण में 10 से 24 सितंबर व दूसरे चरण में 25 सितंबर से 9 अक्तूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग ब्लॉक में 415 जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

गांवों के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी फसल अवशेष को जलाने से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इससे विद्यार्थी घर जाकर परिजनों को फसलों के अवशेष में आगजनी की घटना न करने के लिए प्रेरित कर सकें।

गांवों में लगाए जाएंगे पोस्टर व बैनर

इसके साथ ही गांवों में फसल अवशेष ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष तौर पर पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे। जिसमें फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही अवशेष न जलाने से होने वाले फायदों की जानकारी दी जाएगी।


फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाओं को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरपंचों को पत्र लिखकर जन सहयोग मांगा गया है। स्कूलों में भी फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। जिससे वह अपने परिजनों को भी जागरूक कर सकें।

डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed