फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch's brother-in-law threatened to kill in election rivalry, accused arrested

Sonipat News: चुनावी रंजिश में सरपंच के देवर को दी दो दिन में मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's brother-in-law threatened to kill in election rivalry, accused arrested
राई (सोनीपत)। गांव मेहंदीपुर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच के देवर को दो दिन में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी सरपंच प्रत्याशी के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर निवासी रमेश आंतिल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके गांव में हुए सरपंच के चुनाव में उनकी भाभी सरिता ने जीत दर्ज की थी। उनकी भाभी के खिलाफ गांव के निखिल की मां कुसुम देवी ने चुनाव लड़ा था और वह चुनाव में हार गई। गांव में काफी तनातनी के माहौल में चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव में कई बार धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को गांव में सफाई कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान निखिल ने उस पर हमला करने की कोशिश की। साथ ही धमकी दी कि दो दिन के अंदर जान से मार देगा। बाद में वह चला गया। रमेश ने आरोप लगाया कि निखिल पहले से ही कई मामलों में नामजद है। उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा बना हुआ है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed