फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanjana of Rohtak won gold and silver medals in the Senior Athletics Championship

Sonipat News: सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहतक की संजना ने स्वर्ण व रजत पदक जीता

Sat, 06 Sep 2025 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sanjana of Rohtak won gold and silver medals in the Senior Athletics Championship
संजना,​खिलाड़ी।
रोहतक। 12वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक की संजना ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता गुरु द्रोणाचार्य खेल परिसर कुरुक्षेत्र में 6 से 7 सितंबर तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ) के नियम अनुसार आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि 64वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 30 सितंबर तक झारखंड के रांची में होगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ व महासचिव प्रदीप मलिक ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संजना जिले के सेक्टर 3 की निवासी है।
विज्ञापन


संजना की उपलब्धियां
2022 युवा राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3000 मीटर दौड़ में कांस्य व जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1500 मीटर दौड़ रजत, स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3000 हजार मीटर दौड़ में रजत व खेलो इंडिया 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 2024 जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण व 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 2025 में फेडरेशन एथलीट चैंपियनशिप में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed