{"_id":"6a47bdfaea5d8d10ad055fc8","slug":"sanitation-workers-stage-protest-over-non-payment-of-salaries-for-two-months-garbage-collection-halted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156394-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, कचरा उठान ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, कचरा उठान ठप
Sat, 04 Jul 2026 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर में वेतन न मिलने के कारण नारेबाजी करते जेबीएम कंपनी के कर्मचारी। संवाद
गन्नौर। दो माह से वेतन न मिलने से नाराज जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कंपनी के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होता तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर में कचरा उठान का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। वहीं कंपनी की तरफ से न तो उन्हें पीएफ दिया जाता है और न ही ईएसआई की सुविधा है। सप्ताह में उन्हें हर दिन काम करना पड़ता है।
उन्होंने कंपनी प्रबंधन से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने और उनकी सभी जायज मांगें पूरी करने मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक उनका धरना और काम का बहिष्कार जारी रहेगा।