फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers extended their strike by three days.

Sonipat News: सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन आगे बढ़ाई हड़ताल

Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers extended their strike by three days.
21jjrp09- नगर परिषद कार्यालय में धरना देते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 15वें दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण शहर के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और बाजारों में सफाई नहीं हो पा रही है। डंपिंग साइटों से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जिसके चलते कूड़ा अब सड़कों तक पहुंच गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी सोनू और रमेश ने बताया कि सड़कों पर कूड़े से दुर्गंध फैल रही है। उनके अनुसार, शहर की सड़कों और कॉलोनियों में करीब 150 टन कूड़ा जमा हो चुका है। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी 15 दिन से हड़ताल पर हैं और अब हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिटायर कर्मचारी संघ के राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, विष्णु जांगड़ा, जगबीर राहड़, रामभजन और सुखबीर ने हड़ताल का समर्थन किया। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने सरकार से 13 मई 2026 को संघ के साथ हुए समझौते को लागू करने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने, पैरोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन को पक्का करने, वर्ष 2014 में झज्जर से हटाए गए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, ठेका प्रथा बंद करने तथा सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन


इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने आरोप लगाया कि बहादुरगढ़ में झज्जर जिले के प्रधान राजेंद्र तुषामड़, सफाई कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ विधायक राजेश जून ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को विधायक राजेश जून का पुतला भी दहन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उपप्रधान कमलेश, प्रचार सचिव मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा और सुमित्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed