फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers demonstrated, serial fast tomorrow

Sonipat News: सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, क्रमिक अनशन कल

Thu, 15 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated, serial fast tomorrow
फोटो 03: सोनीपत में पीडब्ल्यूडी ​विश्राम गृह के बाहर प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मी। संवा - फोटो : samvad
सोनीपत, गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में बैठक की। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद वापस निगम कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की बात कही। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सफाई कर्मचारी एसएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। उसके बाद भी नगर निगम की ओर से उनका वेतन काट लिया गया।
विज्ञापन

इस बार निगम प्रशासन की ओर से अनाज खरीदने के लिए पैसे तक नहीं दिए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निगम प्रशासन ने 19 मई तक काटे गए वेतन का भुगतान नहीं किया, तो कर्मचारी मजबूरन काम बंद करके हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि सरकारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी न की जाए, संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। इन्हीं मांगों को कर्मचारी लगातार विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में सफाई कर्मी 16 मई को क्रमिक अनशन करेंगे।
इस दौरान राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री, दीपक बोहत, भारत बोहत, त्रिलोक, सन्नी, कमलेश, कांता, सुमित, रविंद्र, फूल सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं, गोहाना में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की गोहाना इकाई के सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को मांगों को लेकर झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया।

गोहाना इकाई की अध्यक्ष नन्हीं देवी ने कहा कि सरकार की ओर से ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार नए पद सृजित करके पक्की भर्ती नहीं कर रही है। सुनीता ने कहा कि अग्निशमन केंद्रों में भी ऐसी ही स्थिति है। इस मौके पर वीरमति, तसरेम, सोनू समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।

फोटो 03: सोनीपत में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मी। संवा

फोटो 03: सोनीपत में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मी। संवा- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed