{"_id":"6823a81a09c329b49c0d18d7","slug":"sanitation-workers-demonstrated-regarding-their-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136576-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01. सोनीपत में रेलवे रोड पर नारेबाजी कर जुलूस निकालकर जाते नगर निगम के सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी निगम कार्यालय से रेलवे रोड होते हुए गीता भवन चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को भी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी न करे। संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। इन्हीं मांगों को कर्मचारी लगातार विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में सफाई कर्मी 16 मई को क्रमिक अनशन करेंगे।
20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई सचिव राजाभाई ने की। इस दौरान सफाई कर्मचारी भारत बोहत, सन्नी, त्रिलोक, महिला सब कमेटी की प्रधान कमलेश, कांता, गीता, कविता भी मौजूद रहे।