फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Samman Diwas rally will decide the direction of politics: Sunaina

सम्मान दिवस रैली में राजनीति की दिशा तय करेगी : सुनैना

Sun, 14 Sep 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Samman Diwas rally will decide the direction of politics: Sunaina
सोनीपत। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती पर पार्टी 25 सितंबर को रोहतक में सम्मान दिवस रैली का आयोजन करेगी। सम्मान दिवस रैली प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली को इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान अभय सिंह चौटाला संबोधित करेंगे। इनेलो ने रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
सुनैना चौटाला ने सम्मान दिवस रैली को लेकर शनिवार को गोहाना हलके के गांव तिहाड़, भटगांव, माजरा, रतनगढ़, जटमाजरा, करेवड़ी, जुआं, मोहाना, तिहाड़ मलिक, पिनाना का दौरा कर इनेलो कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को न्योता दिया।
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता को अब एक मजबूत और सच्चे नेता की जरूरत है। युवा, बुजुर्ग, महिला, 36 बिरादरी का विश्वास अभय सिंह चौटाला पर है। रोहतक रैली में पहुंचकर लोग ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि व अभय सिंह चौटाला को अपना आशीर्वाद देकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप, जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनूप मलिक, हलका अध्यक्ष गोपाल जाजी, महिला अध्यक्ष मंजीत फोगाट, महिला हल्का अध्यक्ष पिंकी दहिया, अशोक राणा, विकास दहिया, डॉ. अनिल मलिक, रणधीर लाठ, राहुल आंतिल, धर्मबीर दहिया, दलबीर दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed