फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Samadhan Shivir: So far, out of 3568 complaints, 2029 have been resolved, 1539 are pending.

समाधान शिविर : अब तक 3568 शिकायतों में से 2029 का किया समाधान, 1539 लंबित

Fri, 19 Jul 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Shivir: So far, out of 3568 complaints, 2029 have been resolved, 1539 are pending.
सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते उपायुक्त डॉ. मनोज क
सोनीपत। जिले के नागरिकों की समस्याओं का निदान कराने के लिए लघु सचिवालय में लगाए गए रहे समाधान शिविर में शुक्रवार को 128 शिकायतें पहुंची। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी और पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। जबकि शेष 123 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए सभी का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समाधान शिविरों में अभी तक आई 3568 शिकायतों में से 2029 का समाधान किया जा चुका है। जबकि लंबित 1539 शिकायतों का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से आह्वान किया है कि वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं, उनकी शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं, पंचायती राज या फिर किसी अन्य विभाग की समस्या हो तो शिविर में उनका समाधान कराया जा सकता है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed