फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Salesman ran away after stealing 84 thousand rupees from petrol pump

Sonipat News: पेट्रोल पंप से सेल्समैन 84 हजार रुपये चोरी कर भागा

Thu, 13 Jun 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Salesman ran away after stealing 84 thousand rupees from petrol pump
राई। गांव नाहरा स्थित पेट्रोल पंप का सेल्समैन 84 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। पेट्रोल पंप के मैनेजर को जब मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। सेल्समैन एक सप्ताह पहले ही पेट्रोल पर नौकरी लगा था। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव अर्णिया खुर्द निवासी अवधेश कुमार ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह गांव नाहरा स्थित आशू किसान सेवा केंद्र फिलिंग सेंटर पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सात दिन पहले पहले उन्होंने यूपी के चित्रकूट के गांव रम्पुरिया अब्बल के रणजीत को बतौर सेल्समैन नौकरी पर रखा था। 10 जून को दोपहर करीब ढाई बजे रणजीत कुमार सेल्स के करीब 84,368 रुपये लेकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। वह नकदी चोरी कर भाग गया है। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed