फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sakshi in gohana, sakshi in yogeshwar village, sonipat

योगी के गांव में साक्षी मलिक का सम्मान आज

Sun, 11 Sep 2016 01:17 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 11 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
sakshi in gohana, sakshi in yogeshwar village, sonipat
sakshi - फोटो : demo
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक को रविवार सुबह योगेश्वर दत्त के गांव भैंसवाल कलां में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। हालांकि, गांव की दोनों पंचायतों के सरपंच सवाल उठा रहे हैं कि ग्रामीणों ने चंदा साक्षी मलिक को सम्मानित करने के लिए जुटाया था, न कि पूर्व सीएम को चांदी का मुकुट पहनाने के लिए। इस पर गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक का कहना है कि चंदे के पैसे से साक्षी को ही सम्मानित किया जाएगा। अगर कोई पूर्व सीएम को चांदी का मुकुट पहनाएगा तो अपने पैसे खर्च करेगा।
विज्ञापन


मिठान पाना के सरपंच राजेश मलिक व बावला पाना की सरपंच मंजीता मलिक ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को सम्मानित करने का फैसला लिया था। चंदा एकत्र करते समय फैसला हुआ था कि सम्मान समारोह में कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा, सिर्फ साक्षी मलिक को ही बुलाया जाएगा। दूसरा, भैंसवाल कलां के निवासी ही इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह केवल गांव का ही कार्यक्रम है। सरपंचों का आरोप है कि अब गांव के ही कुछ कांग्रेसी नेताओं ने सम्मान समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बनाकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यातिथि बना दिया और गांव के ही चंदे से हुड्डा को चांदी का मुकुट पहनाने की तैयारी की जा रही है। इसके वे विरोध करते हैं।
विज्ञापन


हुड्डा ने गांव के लिए 10 साल बहुत कुछ किया, विरोध गलत : विधायक
गोहाना विधानसभा के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि किसी भी गांव में कोई कार्यक्रम होता है, उसमें गांव के लोगों और स्थानीय विधायक को बुलाया जाता है। अब गांव भैंसवाल कलां में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुलाया गया है तो पंचायत को इसका कोई विरोध नहीं करना चाहिए। क्योंकि उन्होंने गांव के विकास के लिए दस साल के कार्यकाल में अनेक घोषणाओं से गलियों को पक्का करवाया और गांव को स्टेडियम देकर एक आदर्श ग्राम का दर्जा दिलवाया। मलिक ने कहा कि गांव के चंदे से साक्षी मलिक को ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed