फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sacrifice on religion and country is our pride: CM

धर्म और देश पर बलिदान हुए सुरमा हमारा गौरव : सीएम

Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice on religion and country is our pride: CM
फोटो :35: खरखौदा में कर्नल होशियार सिंह व दादा कुशाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री
खरखौदा । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कर्नल होशियार सिंह ने देश के प्रति अपना समर्पण कर दिया था और दादा कुशाल सिंह ने गुरु के लिए अपना शीश कटवा दिया था। दोनों देश व समाज का गौरव हैं। दो सूरमाओं की प्रतिमाओं के अनावरण दिवस पर उन्हें याद किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में दहिया खाप ने अहम योगदान दिया है। वह जागृति स्थल पर दो महान विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण करने खरखौदा पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शहर के कन्या कॉलेज में पहुंचने पर अखिल भारतीय दहिया जागृति महासभा की ओर से उनको पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि गुरु भक्ति और बलिदान यह दोनों ही इन दो महान विभूतियों में कूट-कूट कर भरा हुआ था। सिसाना के रहने वाले कर्नल होशियार सिंह ने सेना में रहते हुए देश का गौरव बढ़ाया। वर्ष 1965 और 1971 की लड़ाई लड़ते हुए एक मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में अच्छाई और बुराई की लकीरें साथ चलती हैं। संस्कार देने का काम परिवार से होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की समाज में बेहतर हिस्सेदारी है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान को संस्थाओं में कामयाब बनाया। खापों का भी उसमें बेहतर योगदान रहा।
विज्ञापन

इस दौरान कन्या कॉलेज को सरकारी करने की घोषणा न होने पर लोगों को एक बार फिर से मायूसी मिली। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता प्रीतम खोखर व जिप अध्यक्ष मोनिका दहिया के घर भी गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय गोयल, सांसद रमेश कौशिक, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, प्रीतम खोखर, मोनिका दहिया, डॉ. अनिल दहिया, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, मीना नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने दहिया खाप के दो प्रधान होने पर ली चुटकी

मुख्यमंत्री ने दहिया खाप पर चुटकी लेते हुए कहा कि सुना है खाप के दो या इससे ज्यादा प्रधान हैं। हैं तो रहें, लेकिन इस बात का वह ध्यान रखें कि खाप को बांटने का काम न हो, इसे संगठित करके ही आगे बढ़ने का काम होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि दहिया खाप की विशेषता है कि यह गैर राजनीतिक रही है और सामाजिक काम करती आई है। सामाजिक काम करने वालों का मैं हितैषी हूं।



खरखौदा में हो रहा तेजी से विकास, पानी निकासी की समस्या होगी दूर

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा में विकास तेजी से हो रहा है। अब 11 करोड़ रुपये से खरखौदा की पानी निकासी कराई जाएगी। ईएसआई डिस्पेंसरी पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। खरखौदा का विकास मानेसर की तर्ज पर होना शुरू हो गया है। आईएमटी में मारुति का आठ सौ एकड़ में प्लांट लगने से यहां पर अन्य उद्योग भी आएंगे।




मुख्यमंत्री बोले- वीरेंद्र बढ़खालसा को अपने साथ ले जा रहा हूं

मुख्यमंत्री ने मंच से किसान नेता वीरेंद्र बढ़खालसा को बड़ी जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दहिया खाप का भी समाज में अहम योगदान है, इसलिए खाप के अहम सदस्य वीरेंद्र बढ़खालसा को वह अपने साथ लेकर जा रहे हैं और उन्हें समाजसेवा की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

फोटो :35: खरखौदा में कर्नल होशियार सिंह व दादा कुशाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री

फोटो :35: खरखौदा में कर्नल होशियार सिंह व दादा कुशाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed