फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RV Sports Performance beat Sankalp Cricket Academy by 8 wickets

Sonipat News: आरवी स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस ने संकल्प क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया

Thu, 12 Feb 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
RV Sports Performance beat Sankalp Cricket Academy by 8 wickets
फोटो : सोनीपत के गांव बढ़खालसा में रेड पैंथर क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर टॉस जीतने के बाद दोनों टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव बढ़खालसा में रेड पैंथर क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर चल रही चैंपियंस क्रिकेट लीग के दूसरे लीग मुकाबले में आरवी स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस ने संकल्प क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली संकल्प क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में सात विकेट पर 281 रन बनाए।
टीम की ओर से श्रेयांश यादव ने 103 गेंदों में 100 रन बनाए। प्रिंस जे ने 56 और मयंक चौधरी ने 65 रन बनाए। आरवी स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस की ओर से गेंदबाजी में मनी ग्रेवाल ने 6 विकेट झटके। संकल्प की पारी अंतिम ओवरों में सिमटती नजर आई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरवी स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस की टीम ने 33.3 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 282 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के नायक आदित्य ने केवल 97 गेंद पर 174 रन की विस्फोटक नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 11 छक्के लगाए। उनके साथ अभिन्न गिलोटरा ने नाबाद 50 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प की ओर से गेंदबाजी में कृष्णा लखनपाल और अमन डागर को एक-एक विकेट लिए। इस जीत के साथ आरवी स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed