फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rural sanitation workers staged a strike and demonstrated

Sonipat News: हड़ताल कर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 May 2026 05:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a strike and demonstrated
फोटो : सोनीपत के खरखौदा बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में हड़ताल के दौरान धरना देते ग्रामीण सफाई कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में एकत्रित होने के बाद धरना दिया। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई।


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और पंचायत विभाग लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन और मांगपत्र देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से घोषित वेतन वृद्धि को जल्द लागू करने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने व खाली पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा, इस दौरान जोगिंद्र, नरसी, राजेश टोंकी व भोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed