फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rural sanitation workers staged a sit-in protest, demanding regularisation and implementation of a salary of Rs 26,000.

Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, नियमितीकरण व 26 हजार वेतन लागू करने की मांग

Sat, 16 May 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a sit-in protest, demanding regularisation and implementation of a salary of Rs 26,000.
फोटो . सोनीपत लघु सचिवालय के बाहर धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत: संघ
सोनीपत। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। उन्होंने मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता शीलक राम मलिक और श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्ष 2008 में भर्ती किए गए थे और वह गांवों में सफाई, नालियों और गलियों की देखरेख का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद कर्मचारियों का वेतन संशोधित नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की है कि नियमित होने तक 26 हजार रुपये वेतन दिया जाए, हर माह 7 तारीख से पहले वेतन जारी किया जाए, सफाई उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं और ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएं। इस दौरान जिला पार्षद संजय बड़वासनी, जयवीर राठी, ऋतुराज, रामकरण, राजेश रसोई, जसमेर, नरेंद्र, मुकेश, आजाद, देवेंद्र, नफे सिंह मलिक और आनंद हुड्डा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed