फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rural sanitation workers have warned of a Satyagraha movement.

Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी

Thu, 23 Jul 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers have warned of a Satyagraha movement.
सोनीपत। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। वहां उन्होंने तहसीलदार को विकास एवं पंचायत मंत्री के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजेश रसोई ने की।
विज्ञापन

जिला संयोजक राजेश टोकी ने कहा कि 15 से 29 मई तक चली हड़ताल के बाद पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में हुई वार्ता में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 18 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। 30 जून तक सभी आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक केवल 2100 रुपये वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी हुआ है जबकि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होनी थी और अन्य 16 मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने 12,600 रुपये के एरियर के भुगतान, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने तथा सहमति के अनुरूप सभी आदेश तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें सीटू जिला कोषाध्यक्ष शीलकराम मलिक, आनंद हुड्डा, हुकमचंद, राजेश, जसमेर, परवीन, राकेश, मुकेश, रोहतास चंडालिया, चांद, आजाद, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed