{"_id":"6a10659548fc58ea9903f7eb","slug":"rural-sanitation-workers-continue-strike-burn-effigies-of-the-government-in-sonipat-and-kharkhoda-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154390-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सोनीपत और खरखौदा में सरकार के पुतले जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सोनीपत और खरखौदा में सरकार के पुतले जलाए
Fri, 22 May 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित मटिंडू चौक पर पुतला फूंकते धरनारत ग्रामीण सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत/खरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार आठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने सोनीपत में गोहाना रोड पर सरकार का पुतला जलाया तो वहीं खरखौदइा में बीडीपीओ कार्यालय से लेकर मटिंडू चौक तक प्रदर्शन करने के बाद पुतला फूंककर मांगों को पूरा करने की बात कही।
सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन देने का वायदा किया था लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा।
कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेशभर में भीषण गर्मी के बीच सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार गंदगी बढ़ रही है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कर्मचारियों को करीब 14 हजार रुपये वेतन मिल रहा है जबकि बढ़ती महंगाई में इससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
धरनारत सफाई कर्मियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द बातचीत कर समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश कुमार टोंकी, रेखा व सोनिया आदि मौजूद रहे। इस दौरान सीटू के नेता शीलक राम मलिक, रिटायर कर्मचारी संघ के नेता ऋतुराज, देवेंद्र मलिक, श्रद्धानंद सोलंकी, सोनीपत ब्लॉक संयोजक राकेश, देवेंद्र, बलराज, बिजेंद्र, सतीश भी मौजूद रहे।