{"_id":"31e0366e38ab478f3d2e0e2a2a39641e","slug":"run-for-unity-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटी के लिए एसपी, डीसी संग दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटी के लिए एसपी, डीसी संग दौड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का मौका, हजारों स्कूली बच्चे, सैकड़ों महिला और पुरुष पुलिस कर्मी, जिले के बड़े अधिकारी। प्रदेश की स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने हरी झंडी दिखाई तो सभी मिलकर दौड़े, नाम दिया रन फॉर यूनिटी का।
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम से दौडना शुरू हुए और छोटूराम चौक से होते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचकर दौड़ समाप्त की। शनिवार को आयोजित इस रन फॉन यूनिटी का आयोजक जिला प्रशासन था। डीसी और एसपी ने अंत तक दौड़ की अगुवाई की। दौड़ से पहले मंत्री कविता जैन ने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला उपायुक्त राजीव रतन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी भारती डबास, जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा, जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह गोयत, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल झरोंठी तथा जिला महामंत्री रविंद्र दिलावर मौजूद रहे।
विज्ञापन
खूब दौड़े एसपी-डीसी, एडीसी पिछड़े
रन फॉर यूनिटी में एसपी और डीसी खूब दौड़े। दोनों अधिकारियों ने सुभाष स्टेडियम से दौडना शुरू किया था और लघु सचिवालय पहुंचकर ही दौड़ समाप्त की। अधिकारियों में एडीसी शिवप्रसाद शर्मा ऐसे रहे जो दौड़ पूरी नहीं कर पाए। छोटूराम चौक के पास ही उन्होंने दौड़ छोड़कर पैदल चलना शुरू कर दिया था।
भारत माता के जयकारे और ऋषिकुल के बच्चे
रन फॉर यूनिटी में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शिरकत की। वे भारत माता की जय-जयकार के नारे लगाते हुए सड़क पर दौड़ रहे थे। ऋषिकुल विद्यापीठ के बच्चे बच्चे केवल सुभाष स्टेडियम के बाहर तक ही निकले थे कि हांफने लगे। इसके बाद पैदल ही लघु सचिवालय तक का रास्ता तय किया।
रिफ्रेशमेंट का क्या हुआ जनाब
दौड़ शुरू होने तक रिफ्रेशमेंट न मिलने वालों को दौड़ समाप्त होने पर रिफ्रेशमेंट मिलने की आशा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया गया कि रन फॉर यूनिटी के तहत सिर्फ दौड़ ही करनी थी, रिफ्रेशमेंट नहीं दी जानी थी। इस कारण विद्यार्थी थोड़े निराश भी दिखे।
एकता की ताकत समझे नई पीढ़ी : जैन
कार्यक्रम में मुख्यातिथि कविता जैन ने दौड़ शुरू होने से मौजूद अधिकारियों और छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी देश का भविष्य है, जिसे एकता की ताकत को समझना चाहिए।