फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Income certificates of all eligible students will be re-examined

नियम 134ए : सभी पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणत्रों की दोबारा होगी जांच

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Income certificates of all eligible students will be re-examined
जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
नियम 134ए के तहत दाखिले की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों की शिक्षा विभाग के नए फरमान ने मुश्किलें बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग ने जारी आदेशों में कहा है कि सभी पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच की जाए। जिस विद्यार्थी के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिले उसका दाखिला निरस्त किया जाए। हैरानी की बात तो यह है कि प्रमाणपत्रों की जांच के बाद दाखिले संबंधी कोई आदेश नहीं दिए गए। जिससे दाखिले की बाट जोह रहे विद्यार्थियों की समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया गया था। इसके साथ ही पहला ड्रॉ जारी करते हुए 2542 विद्यार्थियों को स्कूल भी अलॉट कर दिए थे। सभी पात्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूल में 24 दिसंबर तक उपस्थिति दर्ज करवाने के आदेश दिए गए। लेकिन निजी विद्यालयों ने दाखिले देने से मनाकर दिया। शिक्षा विभाग ने तीन बार अंतिम तिथि बढ़ाई। लेकिन निजी स्कूल दाखिला देने पर राजी नहीं हुए। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मांग पर उनकी प्रतिपूर्ति भी जारी कर दी। लेकिन उनकी मनमानी जारी रही। शिक्षा विभाग की कार्रवाई महज कारण बताओ नोटिस जारी करने तक सीमित होकर रह गई। बच्चों का दाखिला नहीं होने से अभिभावकों में रोष बना हुआ है। गुस्साए अभिभावकों का कहना है कि नियमों की अवमानना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय सरकार व शिक्षा विभाग बच्चों का भविष्य खराब करने पर उतारू है। यही कारण है कि अब जिन विद्यार्थियों का इस नियम के तहत दाखिला हो चुका है, उन सहित सभी विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। नए आदेश से जहां दाखिले की बाट जोह रहे विद्यार्थियों को झटका लगा है। वहीं अभिभावकों ने इस आदेश को बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बताया है।
विज्ञापन

985 विद्यार्थियों का नहीं हुआ दाखिला
पहले ड्रा में 2542 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए गए थे। दाखिले की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाने के बाद भी इनमें से महज 1092 विद्यार्थियों का ही दाखिला सुनिश्चित हो पाया है। जबकि 465 विद्यार्थियों के दाखिले निरस्त किए गए हैं। 985 विद्यार्थी एक माह से अभिभावकों के साथ कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और सड़क किनारे पाठशाला लगाकर शीतलहर में शिक्षा का अधिकार मांग रहे हैं। अभिभावकों को उम्मीद थी कि नियमों की अवमानना करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन शिक्षा विभाग के नए आदेश ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने हुए दाखिले
ब्लॉक कुल विद्यार्थी- दाखिले हुए- निरस्त- शेष दाखिले
सोनीपत 1369- 595- 252- 522
गन्नौर 286- 149- 28- 109
गोहाना 215- 104- 46- 65
कथूरा 23- 02- 04- 17
खरखौदा 258- 134- 89- 35
मुडलाना 119- 18- 05- 96
राई 272- 90- 41- 141
कुल 2542- 1092- 465- 985
शिक्षा विभाग को नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों के आय संबंधी प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। मुख्यालय ने पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिलेगी, उनका दाखिला निरस्त किया जाएगा। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। -बिजेंद्र नरवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed