{"_id":"61ca1441c2f13b0fd6088a93","slug":"rule-134a-beo-visited-private-schools-instructed-to-update-the-certificate-sonipat-news-rtk6340429142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : बीईओ ने निजी स्कूलों का किया दौरा, प्रमाण पत्र अपडेट करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : बीईओ ने निजी स्कूलों का किया दौरा, प्रमाण पत्र अपडेट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
दाखिला न मिलने से खफा छात्र-अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमार के नेतृत्व में डीईओ कार्यालय पर प्र
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी, सोनीपत कृष्णा सहरावत ने निजी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान निजी स्कूल संचालकों से बात कर विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने की बात कही। इस पर निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि दो दिन बाद उच्च न्यायालय में सुनवाई है। उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ ने निजी स्कूलों को तब तक विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र लेकर अपडेट करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ निजी स्कूलों द्वारा दाखिला देने से मना करने पर गुस्साए अभिभावक छात्र-अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी के नेतृत्व मेें डीईओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रवेश कुमारी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन बाद विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया गया तो वे स्कूलों को ताला जडने और बसों को पंक्चर करने से पीछे नहीं हटेंगे।
नियम 134ए के तहत चल रही दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों को रोजाना धक्के खाने पड़ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे पिछले स्कूल से बच्चों का एसएलसी निकलवा लाए हैं और नए स्कूल मेें दाखिला नहीं हो रहा। ऐसे में उन्हें बच्चों का साल खराब होता प्रतीत हो रहा है। सोमवार को निजी स्कूलों मेें अपने बच्चों का दाखिला करवाने पहुंचे अभिभावकों को मायूसी ही हाथ लगी। अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक डीईओ कार्यालय से निकल गई थी। वहीं अन्य अधिकारियों ने कार्यालय का गेट अंदर से बंद कर लिया। ऐसे में गुस्साए अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बीईओ ने इन स्कूलों का किया दौरा
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में पात्र विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा सहरावत ने स्कूलों का दौरा किया। उनके साथ नियम 134ए के प्रभारी मनोज वर्मा व नितीन कुमार अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा अधिकारियों ने ऋषिकुल विद्यापीठ देवड़ू रोड, ऋषिकुल वल्र्ड एकेडमी, साउथ प्वाइंट, इंडियन मॉडर्न स्कूल व सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को फिलहाल विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपडेट के निर्देश दिए।
दाखिले के लिए निजी विद्यालयों पर दबाव डालना गलत : मान
हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल डीईओ से मिला और नियम 134ए के नियमों के बारे में चर्चा की। विजेंद्र मान ने कहा कि डीईओ व बीईओ ने निजी विद्यालयों को 134ए के दाखिलों को लेकर जो पत्र भेजे हैं, वे उन पत्रों की भाषा उच्च न्यायालय के 1 नवंबर के आदेशों के विरुद्ध है। जिसमें कहा गया है कि निजी विद्यालयों पर दाखिले के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला जाएगा। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में नियम 134ए के अंतर्गत दाखिलों की निगरानी के लिए राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। जो निजी विद्यालयों में जाकर प्रवेश देने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार दबाव बनाया गया तो वे संबंधित प्राचार्य एवं प्रवक्ता के खिलाफ उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के लिए कानूनी कार्रवाई को बाध्य होंगे। इस दौरान उनके साथ डीएवी स्कूल के प्राचार्य वीके मित्तल, प्रताप स्कूल से धर्मप्रकाश आर्य व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह मौजूद रहे।
प्रतिपूर्ति मिलने तक प्रवेश देने में असमर्थ : मान
प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मान ने कहा कि सभी निजी स्कूल संचालक गरीब परिवार से संबंधित बच्चों को उत्तम शिक्षा देना चाहते हैं, लेकिन सरकार केवल प्रवेश दिलाने का दबाव बनाती है। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए निजी विद्यालयों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दे रही। जब तक शिक्षा विभाग शिक्षा के अधिकार कानून के अनुसार दूसरी से 12वीं कक्षा तक 134ए के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति निजी विद्यालयों को नहीं करती, तब तक नियम 134ए के तहत प्रवेश देने में असमर्थ हैं।
वर्जन
नियम 134ए के तहत निजी विद्यालयों मेें विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए बीईओ सोनीपत ने पांच निजी विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने स्कूल संचालकों को बच्चों के प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। जिन विद्यार्थियों को प्रथम चरण में कोई भी विद्यालय अलॉट हो गया है, उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपने परिवार पहचान पत्र की प्रति जमा करानी होगी।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत