{"_id":"577c00774f1c1b99507f99ed","slug":"rule-134-a-kavita-jain-putla-burnt-parents-and-manch-prtest-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए : मंच ने एडीसी तो संघ ने घेरा डीईओ को घेरा, मंत्री का फूंका केबिनेट मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए : मंच ने एडीसी तो संघ ने घेरा डीईओ को घेरा, मंत्री का फूंका केबिनेट मंत्री का पुतला फूंका
Sonipat
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
केबिनेट मंत्री कविता जैन का पुतला लिए सुभाष चौक पर प्रदर्शन करती नन्हीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
नियम 134-ए में दाखिले न मिल पाने से अभिभाव परेशान हैं। अभिभावक इसके लिए अधिकारियों के कार्यालयों में दर-दर भटक रहे हैं। इस मामले में उनकी मदद छात्र अभिभावक संघ और हरियाणा अभिभावक मंच कर रहे हैं। मंगलवार को भी हरियाणा अभिभावक मंच ने जहां अभिभावकों के साथ एडीसी का घेराव किया और बाद में कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। वहीं दूसरी ओर छात्र अभिभावक संघ ने डीईओ कार्यालय का घेराव किया। मंच के पदाधिकारियों से जहां एडीसी शिव प्रसाद शर्मा से बातचीत की, वहीं संघ के पदाधिकारियों से डिप्टी डीईओ ने बातचीत की। दोनों ही अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द से दाखिलेे करवाए जाएंगे।
तीन घंटे तक नारेबाजी
छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर के नेतृत्व में अभिभावक मंगलवार को सुबह ही डीईओ कार्यालय पहुंच गए। अभिभावकों ने डीईओ जिले सिंह से मिलने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी, लेकिन वे मीटिंग के चलते शहर से बाहर थे। इसीलिए मौके पर डिप्टी डीईओ राजेंद्र और सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र राव पहुंचे। उन्होंने 7 जुलाई को दाखिले करवाने की काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अभिभावक शांत हुए। बताया गया कि इसी दिन उसी दिन सभी प्रिंसिपल को एसएम हिंदू स्कूल में बुलाया गया है। ड्रॉ के सभी बच्चों का दाखिला प्रिंसिपल की ड्यूटी लगाकर स्कूलों में भेज कर करवाया जाएगा। इस मौके पर आरती, सुषमा, प्रवेश, अर्चना, चंचल, सोनम, पूनम, कविता, दर्शना, मेवाती, सविता, नेहा, अनिल, सतीश, अशोक, गुलशन, रमन राजू, मदन आदि अभिभावक मौजूद रहे।
एडीसी का घेराव, कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला
हरियाणा अभिभावक मंच के सचिव राजीव वर्मा के नेतृत्व में अभिभावक सुबह के समय एडीसी कार्यालय में इकट्ठे हो गए थे। अभिभावकों ने एडीसी कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। इसके उपरांत एडीसी के साथ अभिभावकों ने बातचीत भी की। एडीसी के समक्ष अभिभावकों ने दाखिलों के लिए 9 जुलाई तक का समय दिया। इसके बाद अभिभावक सुभाष चौक आ पहुंचे, जहां पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका गया। इस दौरान राजीव वर्मा ने कहा कि मंत्री निजी स्कूलों की आवाज विधानसभा तक पहुंचाने की बात कहती हैं, लेकिन उन्हें गरीब परिवारों के बच्चों का ख्याल नहीं है। इस मौके पर प्रवीन नागर, जयकरण, जितेंद्र, हेमंत, दीपक, खेम चंद, सुनीता, नीतु, पूनम आदि अभिभावक मौजूद रहे।