{"_id":"5e2b0f978ebc3e4ad43415b3","slug":"ruckus-at-kgp-toll-plaza-personnel-assaulted-sonipat-news-rtk5389206173","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मियों से मारपीट व लूटपाट कर बैरीकेट हटाए, वाहनों को बिना टोल दिए निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीपी टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मियों से मारपीट व लूटपाट कर बैरीकेट हटाए, वाहनों को बिना टोल दिए निकाला
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। केजीपी टोल प्लाजा पर एक कार सवार ने जमकर हंगामा किया। टोल प्लाजा पर पहुंचे कार सवार को जब टोल देने को कहा तो वह कर्मियों से मारपीट करने लगा। टोल प्लाजा कर्मी का आरोप है कि युवक ने शिफ्ट इंचार्ज से मारपीट की और नकदी भी छीन ली। युवक ने अपनी कार पर फास्टैग भी नहीं लगा रखा था। बाद में युवक अपने 15-20 साथियों के साथ आया तो फिर से शिफ्ट इंचार्ज से मारपीट की। उन्होंने टोल लेने के लिए लगाए गए बैरीकेट भी हटा दिए और वाहनों को बिना टोल दिए निकाल दिया गया। मामले को लेकर टोल कर्मियों ने राई थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में टोल कर्मी ने बताया कि रात को टोल पर वाहनों को रोककर टोल ले रहे थे। रात को एक कार सवार टोल बूथ पहुंचा। उसकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था। जिस पर टोल कर्मी को टोल की राशि देने को कहा गया। जिस पर उसने मना कर दिया। कर्मी ने मामले से शिफ्ट इंचार्ज मुकुल कुमार से बातचीत करने को कहा। जब मुकुल ने टोल देने को कहा तो इस पर कार सवार युवक ने शिफ्ट इंचार्ज से गाली-गलौच शुरू कर दी। उसने अचानक कार से उतर कर मुकुल कुमार से मारपीट कर दी। जिससे मुकुल घायल हो गया। जब अन्य कर्मी बचाव को आए तो युवक मुकुल कुमार की जेब से 1350 रुपये निकालकर फरार हो गया। बाद में दो कारों में सवार 15-20 युवक दोबारा से टोल प्लाजा पर पहुंचे। वह मुकुल को तलाश करने लगे। उन्होंने कार्यालय में आकर मुकुल को पकड़ लिया। वह उसे बातचीत के लिए बूथ नंबर 10 के पास ले गए। वहां पर उन्होंने मुकुल से फिर से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर राई थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टोल कर्मियों का आरोप है कि बाद में आए युवकों ने उनके बैरिकेट हटा दिए। जिससे टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों को बिना टोल दिए आगे निकाल दिया गया। इससे सरकार को भी नुकसान हुआ है। बाद में युवक वहां से भाग निकले।
----
टोल प्लाजा पर मारपीट को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसके लिए सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
-अशोक, थाना प्रभारी राई।