फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 6.34 lakh stolen from two shops

Sonipat News: दो दुकानों से 6.34 लाख रुपये चोरी

Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rs 6.34 lakh stolen from two shops
सोनीपत की सब्जी मंडी में हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करते सिविल लाइन प्रभारी रविंद्र कुमार व
सोनीपत। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान की दुकान समेत दो दुकानों से 6.34 लाख चोरी कर लिए गए। दोनों दुकानों में चोरी का आरोप वहां काम करने वाले कारिंदों पर लगा है। वह दुकानों में लगे सीसीटीवी में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। प्रधान व दूसरे दुकानदार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में रात को चोर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में शिव गंगा फ्रूट के नाम से दुकान चलाते हैं। आखिरी रविवार होने के चलते दुकान बंद थी। दुकान पर कारिंदा रजनीश था। उसने मंडी की दूसरी दुकान में कार्यरत बबलू के साथ मिलकर दुकान से 5.22 लाख रुपये चोरी लिए। वारदात रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 10 बजे के बीच हुई। वह सोमवार को दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा।
विज्ञापन


वहीं देवडू निवासी चांद ने पुलिस को बताया कि उनकी मंडी में ज्ञान चंद-माम चंद सैनी के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर बबलू नाम का युवक काम करता था। बबलू ने मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान की दुकान पर कार्यरत रजनीश के साथ मिलकर उनकी दुकान से 1.22 लाख रुपये की चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध

चोरी करते हुए दोनों संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दे रहे है। एक आरोपी पहले सीसीटीवी को तोड़ता दिख रहा है। शीशा टूटने के बाद भी पूरी वारदात उसमें रिकॉर्ड हो गई। आरोपी अलमारी खोलकर उसमें से नकदी को जेब व बेग में भरते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वह भाग जाते हैं।



पुलिस ने मिले व्यापारी और आढ़ती

जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला व सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री समेत अन्य ने सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गश्त बढ़ाने के साथ ही जल्द आरोपियों का गिरफ्तार करने की मांग उठाई।




नौकर पहले भी कर चुके बड़ी वारदात

-8 अक्तूबर, 2023 को बड़ी थाना क्षेत्र से नौकर एक कार्यालय से दो लाख रुपये व बाइक लेकर भाग गया था।

-दिसंबर, 2022 में स्कूल संचालक के कार्यालय का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये व कागजात ले गया था नौकर।

-जुलाई, 2022 को मुरथल रोड स्थित गोदाम से तीन नौकरों ने 35 लाख का सामान चोरी किया

-जून, 2022 में गांव कुमासपुर के पास एल्डिको सिटी में फ्लैट से नौकर 78 हजार रुपये चोरी कर ले गया।

-सितंबर, 2021 में सेक्टर-15 में नौकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद घर से 10 लाख रुपये व लाखों के आभूषण और सामान ले गए थे।

वर्जन

दो दुकानों में चोरी की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सोनीपत

सोनीपत की सब्जी मंडी में हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करते सिविल लाइन प्रभारी रविंद्र कुमार व

सोनीपत की सब्जी मंडी में हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करते सिविल लाइन प्रभारी रविंद्र कुमार व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed